भारत की अग्नि 6 से डरा पाकिस्तान, चीन भी चिंतित
भारत द्वारा लंबी दूरी तक मार करने और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि-6 मिसाइल के विकास की खबर सुनते ही पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान के अलावा भारत के पड़ोसी देश चीन भी इस मिसाइल की तकनीक और घातक क्षमता से चिंतित दिखाई दे रहा है।
भारत की सबसे दमदार मिसाइल अग्नि-5 आयी तो पाकिस्तान से लेकर चीन तक खलबली मच गई। अब आ रही है अग्नि-6, जिसकी मारक क्षमता करीब 8 हजार किलोमीटर होगी। यह मिसाइल एक साथ चार ठिकानों पर वार करेगी। अब देखना यह है कि इसके परीक्षण से कौन-कौन से देश हलकान होते हैं।
भारतीय वैज्ञानिकों ने इस बात की खबर दे दी है कि उनका अगला लक्ष्य अग्नि-6 है। इस मिसाइल की यह खासियत होगी कि यह आठ हजार किलोमीटर तक वार कर सकेगी। वजन और ऐंगल सेट करके इसकी रेंज बढ़ाई भी जा सकेगी। इस मिसाइल में छोटी-छोटी मिसाइलें फिट होंगी, जिनकी संख्या चार से अधिक होंगी। यानी यह एक बार में चार से अधिक ठिकानों पर वार कर सकेगी।
एरो इंडिया 2013 में चल रही रक्षा प्रदर्शनी के दौरान डीआरडीओ प्रमुख डॉ. वी.के सारस्वत ने कहा कि अग्नि-6 मिसाइल की डिजाइन तैयार कर ली गई है। बहुत जल्द बनाने का काम शुरू हो जायेगा। एसेंबलिंग शुरू की जा चुकी है। इस प्रकार की मिसाइल अभी तक सिर्फ अमेरिका अमेरिका, रूस और चीन ने ही बनायी हैं। ये मिसाइल अपने साथ परमाणु सामग्री भी ले जा सकेगी। अग्नि 6 एक साथ दुश्मन देश के कई शहरों को तबाह करने में सक्षम होगी। दो साल के भीतर यह मिसाइल तैयार कर तीनों सेनाओं के बेड़ों को सौंप दी जायेगी। इससे पहले भारत ने जिन मिसाइलों को तैयार किया उनके नाम हैं- पृथ्वी, धनुष, अग्नि, शौर्य, सागरिका, निर्भय, मोक्षित, ब्रह्मोस, आकाश, प्रहार और सूर्या।

No comments:
Post a Comment