Monday, May 6, 2013

आइये ज़रा देखें भारत के कुछ सिद्धांत...

आइये ज़रा देखें भारत के कुछ सिद्धांत...

1 समाजवाद आपके पास दो गाय हैं। एक आप रखिए एक अपने पड़ोसी को दीजिए।

2 साम्यवाद आपके पास दो गाय हैं। सरकार दोनों गायों को ले लेगी और उसके दूध को आपमें और आपके पड़ोसी में बांटेगी।

3 फासीवाद आपके पास दो गाय हैं। आप दूध सरकार को दीजिए और सरकार आपको वापस बेचेगी।

4 नाज़ीवाद आपके पास दो गाय हैं। सरकार आपको गोली मारकर गाय अपने कब्ज़े में कर लेगी।

5 पूंजीवाद आपके पास दो गाय हैं। आप उन्हें दुहिए और ढेर सारा दूध नाली में बहा दीजिए ताकि कीमतें अधिक बनी रहें।

6 उदारवाद आपके पास दो गाय हैं। आप उन्हें दुहिए और दूध गायों को ही पिला दीजिए।

7 अराजकतावाद आपके पास दो गाय हैं। गाय आपको मार कर एक दूसरे को दुहेंगी।

8 प्रशासनवाद लालफीताशाही आपके पास दो गाय हैं। आप 17 फार्म तीन
प्रतिलिपियों में भरते रहते हैं और आपको उन्हें दुहने का समय ही नहीं मिलता।

9 आदर्शवाद आपके पास दो गाय हैं। आप विवाह कर लेते हैं और आपकी पत्नी उन्हें दुहती है।

10 यथार्थवाद आपके पास दो गाय हैं। आप विवाह कर लेते हैं और फिर भी आप ही उनका दूध निकालते हैं।

No comments:

Post a Comment